लखनऊ : पंखे से लटकता मिला युवक का शव जबकि लड़की की लाश पड़ी थी बेड पर

By: Ankur Wed, 24 Mar 2021 3:17:04

लखनऊ : पंखे से लटकता मिला युवक का शव जबकि लड़की की लाश पड़ी थी बेड पर

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें एक होटल के रूप में एक लड़के और लड़की की मृत लाश मिली हैं। घटना वृंदावन इलाके के सेक्टर 10 के ए स्क्वायर नामक होटल में हुई जिसमें होटल के कमरे का दरवाजा खोलने पर दिखा कि युवक का शव तो पंखे से लटक रहा हैं जबकि लड़की की लाश बेड पर पड़ी हैं। माना जा रहा हैं कि लड़के ने पहले तो लड़की की हत्या की और फिर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।

मृतक शुभम (24) रजनीखंड का निवासी जबकि दिव्या (21) मानकनगर की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार शाम साढ़े चार बजे होटल आए थे और एक हजार रुपये में कमरा लिया था। होटल मैनेजर के अनुसार, दोनों ने चेक आउट करने पर पूरा पैसा देने की बात कही थी। मैनेजर ने उनके कमरे में जाने के बाद जब फोन किया तो फोन नहीं उठा। वहीं, कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 12 बजे पुलिस टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो लड़की लाश बेड पर पड़ी थी जबकि लड़के का शव पंखे से लटक रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मजदूरी के बहाने घर लाकर युवती से चार दिन तक दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com